पंजाब में गुरप्रीत हत्या मामले में पुलिस ने 2 संदिग्ध शूटरों के जारी स्केच ....
- संदिग्धों की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर किये जारी, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायगा
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के फरीदकोट क्षेत्र में 9 अक्टूबर को गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में अब पुलिस ने 2 संदिग्ध शूटरों के स्केच जारी किए हैं। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीँ हत्याकांड में विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला सहित 6 लोगों को नामजद किया गया है।
जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपी रिमांड पर हैं। और आरोपी की बाइक जैतो से बरामद कर ली है। संदिग्ध शूटरों के स्केच जारी कर लोगो से अपील की गई है कि संदिग्धों की सूचना 98158 00445, 94176 46822 और 75270 17035 पर दे सकते हैं। और कहा है कि सूचना देने वालो का नाम गुप्त रखा जायगा।
बता दे कि गुरप्रीत की हत्या 9 अक्टूबर को हुई थी। उस समय गुरप्रीत सिंह अपने समर्थक सरपंच पद के प्रत्याशी के हक में प्रचार कर घर वापस लौट रहा था। तभी सामने से आये बाइक सवार हत्यारों ने गोलियां चला गुरप्रीत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस वारदात में 4 गोलियां गुरप्रीत सिंह को लगी है। वहीँ गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिर गंभीर घायल गुरप्रीत सिंह को उपचार के लिए स्थानीय गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एक SIT भी बनाई गई थी।
No comments