ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रेलवे ट्रैक पर बैठ किसानो का धरना शुरु, सोमनाथ एक्सप्रेस रोकी ...

- किसानों का आरोप --- MSP पर नहीं बिक रही फसल, बड़ी कटौती की जा रही  

- बोले, मंडीओ में हो रही लूट के लिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार जिम्मेदार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में सेकड़ो किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उनकी धान की फसल MSP रेट पर नहीं बिक रही है। और बड़ी कटौती की जा रही है। इस धरने की अगवाई किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह बाबूपुर के नेतृत्व में की जा रही है। और किसानों ने सोमनाथ एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही रोक दिया है। किसान ट्रैक पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। 

किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह बाऊपुर ने कहा कि धान के सीजन में किसान मंडियों में घूम रहे हैं। और उसकी फसल नहीं खरीदी जा रही है। वहीँ मंडियों में फसल के ढेर लगे हुए हैं। और किसान-मजदूरों को लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगते हुए यह भी कहा कि किसानों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं बाजारों में सरकार द्वारा निर्धारित धान की दर से कम दर पर धान खरीदा जा रहा है। और न ही राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार इस पर गंभीर है। उन्होंने मांग है कि उनकी फसल एमएसपी पर खरीदी जानी चाहिए।  

इस मौके पर शेर सिंह महिवाल, भजन सिंह खिजरपुर, मलकीत सिंह, प्यारा सिंह प्रधान जोन, बलजिंदर सिंह शेरपुर, बाबा निशान सिंह, जोन सचिव रछपाल सिंह संधू, जसवंत सिंह संधू, बलविंदर सिंह बम्ब सरपंच, मुख्तियार सिंह, हरविंदर सिंह ऊंचा, वीर सिंह ऊंचा, हरजीत सिंह देसल, मेजर सिंह तलवंडी चौधरी, हरजिंदर सिंह, सोनू तारपुर, सतनाम सिंह ऊंचा, सरबजीत सिंह प्रेस सचिव, सनी, हरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, जतिंदर सिंह, काला ऊंचा, मलकीत सिंह, सुभदीप ऊंचा, नरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।  

No comments