ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के 5 मंत्री, चंडीगढ़ पुलिस की हिरासत में, मंत्री बैंस घायल, पगड़ी भी उतरी ....

- धान की खरीद को लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर AAP का धरना, पुलिस ने वाटर कैनन का भी किया इस्तेमाल   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब      

पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर आआम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कई AAP नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर बीच में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग भी किया है।  

इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है। पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल भी हो गए और उनके सिर से उनकी पगड़ी भी उतर गई। 

दूसरी तरफ केंद्र के राज्यमंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने AAP नेताओ के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की नसीहत दी।

इस मौके कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि हम केंद्र को चेतावनी देते है कि धान की जल्दी लिफ्टिंग की जाए, वरना उन्हें प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा। मंत्री लाल चंद भुल्लर ने कहा कि हमें किसानों के लिए अपनी जान भी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगे। 

प्रदर्शन कर रहे नेताओ ने कहा कि अगर दिल्ली में प्रदर्शन करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि अगर किसान ही परेशान रहेगा तो हमारे मंत्री बनने का फायदा नहीं है। अगर सेंटर पैसे भेजने की बात कर रहा है तो उसने अपना फर्ज निभाया है। कोई पंजाब सरकार पर अहसान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी में स्पष्ट है कि नई फसल आने से पहले पुरानी फसल उठाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी 6 मंत्रियों के साथ कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

No comments