ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में धान की खरीद को लेकर सरकार के बड़े फैसले ... ??

- CM हाउस में अधिकारियों से मीटिंग   

खबरनामा इंडिया. बबलू , पंजाब   

पंजाब के CM भगवंत मान ने प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद को लेकर आज अधिकारियों से मीटिंग की है। जिसमे फूड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क भी मौजूद थे। CM निवास पर हुई इस मीटिंग में धान की खरीद को सुचारू करने के लिए 4 बड़े फैसले लिए हैं। फूड सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि सरकार ने मिलरों को बड़ी राहत दी है। 

उन्होंने कहा कि पहले जब सरप्लस पैडी की RO दी जाती थी तो 50 रुपए प्रति टन फीस ली जाती है। वहीं अब RO फीस दस रुपए तय कर दी है। वहीं कोई RO लेता है और अगले दिन फसल उठा ले लेता तो उसे वह फीस भी नहीं देनी होगी। BRL शेलरों पर कई तरह केस लंबित हैं। अब इनके सिस्टर पार्टनर या ग्रांटर भी काम कर पाएंगे। 

हालांकि पहले यह नियम नहीं था। 200 शैलरों को इससे फायदा होगा। इसके अलावा मिलर जिले की किसी भी जगह धान उठा सकते हैं। अब जिला स्तर के सर्किल बनाए गए हैं। पहले यह छोटे होते थे। पहले नई मिलों को पुरानी धान दी जाती थी। और अब नई मिलों को पुरानी मिलों की तरह धान दिया जायगा।  

जानकारी अनुसार पंजाब की मंडियों में अब तक 24 लाख MT पैडी पहुंंची है। जिसमे से 22.50 लाख MT खरीदी जा चुकी है। वहीँ 4.13 लाख MT की लिफ्टिंग हो चुकी है। ​​​​इससे पहले शनिवार को किसानों और सीएम की मीटिंग हुई थी। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर चार दिन में धान की लिफ्टिंग उचित तरीके से नहीं हुई तो वह दोबारा संघर्ष की राह पर आ जाएंगे।  

बता दे कि प्रदेश में धान की खरीद का मुद्दा काफी अहम बना हुआ है। क्योंकि धान पंजाब के किसानों की प्रमुख फसलों में से एक है। दुसरी तरफ किसानों का आरोप है कि धान की खरीद में दिक्कत आ रही है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान एकता उगराहां की तरफ से 25 जगह टोल प्लाजा और 25 नेताओं (AAP के MLA, मंत्री और BJP नेताओं) के घरों का घेराव किया हुआ है। 

No comments