ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में पूर्व कांग्रेसी मंत्री के करीबी के ठिकानों पर ED की रैड ....

टेंडर घोटाले को लेकर की जा रही जाँच - सूत्र  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के खन्ना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता के करीबी माने जाते एक नेता के ठिकानो पर आज सुबह ED की टीम ने रेड की है। और गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो आज सुबह लगभग 4 बजे जालंधर से आई ED की टीम ने दबिश दी है।  

सूत्र बताते है कि खन्ना के गांव इकोलाही में राजदीप के घर तथा अन्य ठिकानो पर सुबह से ही ED की टीम दवारा जांच की जा रही है। अनाज मंडी खन्ना में उक्त नेता की आढ़त की दुकान पर जांच की जा रही है। सूत्रों यह भी बताते है कि यह जांच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले को लेकर की जा रही है। फ़िलहाल इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। 

वहीँ कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर और कारोबार के ठिकानों पर रेड के बाद पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कोई टिप्पणी नहीं की है। और एक मिडिया हॉउस से हुई वार्ता में इस बारे कुछ भी कहने से इंकार किया है।  

No comments