भाजपा नेताओ ने DC से जालंधर रोड पर विवादित भूमि मामले को सुलझाने की मांग ....
- आपसी भाईचारा कायम रहे के मंतव्य से भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल DC से मिला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
विरासती शहर कपूरथला में जालंधर रोड पर विवादित भूमि मामले में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को जल्द सुलझाने की मांग भाजपा नेताओं ने DC कपूरथला से की है। जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में DC अमित कुमार पंचाल से मिले प्रतिनिधि मंडल ने इस मसले को जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की।
भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि शहर में सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हैं। खोजेवाल ने शहर में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को हर कीमत पर बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी प्रेम प्यार सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
सभी नेताओ ने जोर दिया कि जिले में किसी को भी अमन शांति और सदभाव को नुकसान पहुंचाने की इजाजत न दी जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगो द्वारा भाजपा का नाम लेकर कहा जा रहा है की भाजपा के नेता जमीनों पर कब्जा कर करवा हैं। जब्कि इस मामले में भाजपा संगठन का कोई लेना-देना नहीं है। वैसे भाजपा हर वर्ग के धर्म का सम्मान करती है और शहर में भाईचारा मजबूत करने की पक्षधर है। इस अवसर पर DC अमित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाएगा। ताकि शहर की आपसी प्रेम, अमन शांति कायम रहे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, यगदत्त ऐरी, शाम सुंदर अग्रवाल, राजेश पासी, मेडिकल सेल के पूर्व संयोजक डॉ.रणवीर कौशल, अनुराग शर्मा, सन्नी बैंस, अश्वनी तुली, कपिल धीर आदि मौजूद थे।















No comments