Breaking --- कपूरथला में एक युवक पर जानलेवा हमला, लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान ... ??
- रात लगभग 8:30 बजे डोमिनो के सामने एक युवक पर 15 - 20 युवकों ने किया हमला
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में रमणीक चौक के नजदीक रात लगभग 8:30 बजे एक युवक को 15 - 20 बदमाशों दवारा घेरकर शरेआम हथियारों से जानलेवा हमला करने की खबर है। इस घटना में गंभीर घायल हुए युवक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना DSP सब डिवीज़न को देने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के पापा-2 रंजीत सिंह ने जाँच शुरू कर दी है। और घायल को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
बता दे कि इस चौंक के नजदीक पुलिस का नाका भी होता है। लेकिन आज कोई पुलिस कर्मी वहां मौजूद नहीं था। दूसरी तरफ इस घटना से शहर दहशत का माहौल है। और कपूरथला के लॉ एन्ड आर्डर पर सवालिया निशान उठ रहे है।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे मोहन वासी मच्छर कॉलोनी ने बताया कि वह चारबत्ती चौंक के नजदीक एक किरयाना शॉप पर काम करता है। रात वह अपने काम से छुट्टी कर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रमनीक चौंक के नजदीक 15-20 बदमाशों ने उसे घेरकर उसके ऊपर कातिलाना हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल मोहन ने बताया कि हमलावर युवकों के हाथ में बेसमेंट, किरपान, कड़े व अन्य हथियार भी थे। जिससे उन्होंने हमला किया। उसने यह भी बताया कि हमलावरो ने अपने मुंह ढके हुए थे।
वहीँ डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना स्थल पर मौजूद लोगो से और उसके साथियों से पूछताछ जारी कर दी है।















No comments