ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस की गेंगस्टर से मुठभेड़ ---- जग्गू भगवानपुरिया का साथी कन्नू घायल ...

दोनों तरफ से 9 गोलियां चलीं, गैंगस्टर कन्नू काबू  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के जालंधर जिले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी गैंगस्टर कन्नू गुज्जर से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस में दोनों तरफ से लगभग 9 गोलियां चलीं है। वहीँ बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को 5 गोलियां लगने से उसकी हालत गंभीर है। 

पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के पास से 2अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि गैंगस्टर भगवानपुरिया के लिए गैंगस्टर कन्नू गुज्जर काम करता था। जानकारी अनुसार ​​​​​जालंधर सिटी पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया था। जिसमें कन्नू गुज्जर फरार चल रहा था। आज सुबह सूचना के आधार पर पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने नवांशहर के बलाचौर इलाके से कन्नू को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस सूत्रों की माने तो प्रारंभिक पूछताछ में उक्त आरोपी ने जालंधर में हथियार छिपा रखे हैं। गिरफ्तारी के बाद CIA स्टाफ टीम आरोपी को तुरंत जालंधर के 66 फुटी रोड पर लेकर आई। जहां आरोपी ने बताया कि उसके पास हथियार पड़े हैं। जब पुलिस आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो आरोपी ने पुलिस से अपने हाथ छुड़ा लिए। जिसके बाद उसने आरोपी से बरामद हथियार से फायरिंग की। आरोपी ने सीआईए पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग की थी। गनीमत यह रही कि पुलिस टीम को कोई गोली नहीं लगी। इसके बाद सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें गुज्जर को पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

No comments