ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बारिश से गर्मी से राहत, मंडी में आए धान पर बारिश से किसानों में बढ़ी चिंता ...

- सरकारी खरीद से पहले मंडी में पहुंची 45 हज़ार बोरी, तिरपालों से ढक बचाया   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में शुक्रवार दोपहर हुई हलकी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीँ दाना मंडी में पड़ी धान की फसल पर बारिश के चलते किसानो की चिंता बढ़ गई है। मंडी में पड़े धान को बारिश से बचाने के लिए किसान तिरपाल से ढक कर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

वहीँ मंडी बोर्ड के सेक्ट्री अमरदीप कौड़ा के अनुसार मंडी में अभी तक पड़ी लगभग 45000 बोरी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीँ कुछ देर हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। 

मंडी बोर्ड के सेक्ट्री अमरदीप कौड़ा ने बताया कि धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होनी है। लेकिन कुछ किसानों द्वारा पहले ही मंडी में धान की फसल लाई गई है। जिसमें से कुछ आढ़तियों ने खरीद भी की है। मौजूदा समय में मंडी में लगभग 45000 बोरी धान की पड़ी है। जिसको बारिश के चलते किसानों ने तथा संबंधित खरीददारो ने तिरपाल से ढक लिया है। वहीं दूसरी तरफ इस बारिश से लोगो को कुछ राहत भी मिली है। 

No comments