ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के CM केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद नेताओं में उत्साह, CM मान भी पहुंचे दिल्ली ....

- CM मान ने सोशल मीडिया पर लिखा -- हम अपने हीरो के स्वागत के लिए तैयार  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में आज दिल्ली के CM मुअरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। वह 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे। अदालत ने जमानत के लिए वही शर्तें लगाई हैं, जो ED केस में बेल देते वक्त लगाई गई थीं। हालाँकि उनको जमानत मिलने के बाद आप नेताओ में उत्साह देखा जा रहा है। जल्दी ही वह जेल से बाहर आएंगे। वहीं, इस मौके पर उनके स्वागत के लिए पंजाब CM भगवंत मान भी दिल्ली पहुंच गए है।

बता दे कि अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ 2 जांच एजेंसी (ED और CBI) ने केस दर्ज किया है। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। AAP ने इस फैसले को सत्य की जीत बताया है। शराब नीति केस में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने उन्हें 21 मार्च को अरेस्ट किया था। बाद में 26 जून को CBI ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया था।  

सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पार्टी दफ्तर में खुशी के पल है हम अपने हीरो अरविंद केजरीवाल के स्वागत के लिए तैयार है।  

इस मौके उनके साथ आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी नजर आ रहे है। इसके अलावा कई अन्य नेता भी पहुंचे है।   

No comments