कपूरथला में थाना से ASI का बाइक चोरी, FIR दर्ज ....
- थाना परिसर में साँझ केंद्र के बाहर खड़ी थी बाइक, कुछ ही देर में दो अज्ञात चोरो ने की चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सदर थाना मैं साँझ केंद्र के बाहर से एक एएसआई की बाइक चोरी होने की घटना घटी है। घटना के बाद वूमेन सेल में तैनात पीड़ित ASI की शिकायत पर सिटी थाना में में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज जाँच शुरू कर दी है। और घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ASI बताया कि थाना के बाहर चाय की दुकान वाले के अनुसार उसकी बाइक को दो युवक ले जाते हुए उसने देखे है।
जानकारी अनुसार सदर थाना परिसर में के साथ ही वूमेन सेल में तैनात ASI बिधी चंद ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर पहुँच रोजाना की तरह उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक (PB-08-DU-4715) साँझ केंद्र की दीवार के नजदीक खड़ी की थी। लेकिन जब वह दोपहर को किसी काम के लिए जाने लगा तो देखा वहां उसकी बाइक नहीं थी।
ASI बिधी चंद ने यह भी बताया कि आसपास लगे CCTV केमेरे की जाँच करने पर भी अभी तक अज्ञात चोरो का पता नहीं लगा है। वहीँ थाना के बाहर चाय की दुकान वाले ने बताया कि उसने दो युवको को उसकी बाइक शेखूपुर की तरफ लेजाते हुए देखा था। जिसके आधार पर उक्त रास्ते पर लगे CCTV कैमरे भी चेक किये जा रहे है। ASI ने बताया कि उसकी बाइक के पीछे कर्मिओ की 2 एक्टिवा भी कड़ी थी, चोरो ने उक्त दोनों एक्टवा को पीछे कर उसकी बाइक को हिओ चुराया है।
पीड़ित ASI बिधी चंद ने यह भी बताया कि बाइक चोरी की शिकायत पर कार्यवाही करवाने के लिए भी बहुत जद्दोजेहद करनी पड़ी है। सिटी थाना एक को शिकायत दी तो उन्होंने घटना स्थल सिटी -2 में होने के कहकर टाल दिया। जब सिटी -2 पुलिस को कहा तो उन्होंने यह घटनास्थल सिटी एक में होने की बात कह दी। उसके बाद उसने DSP को बताया तो सिटी थाना -1 में FIR दर्ज की गई है। उसने अपने स्तर भी सदर थाना से शेखूपुर की तरफ रास्ते में लगे CCTV कैमरे की जाँच की है।
जाँच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर BNS की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपिओ की तलाश की जा रही है।

.jpeg)













No comments