केंद्र सरकार द्वारा कांजली वेटलैंड के लिए 20 करोड़ का जारी फंड सराहनीय -- खोजेवाल
- कांजली वेटलैंड का कार्य जल्द होगा शुरू, BJP प्रतिनिधि मंडल जल्द मिलेगा DC से
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला कांजली वेटलैंड को फिर से उच्च स्तरीय पर्यटन केन्द्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा 20 करोड़ का फंड जारी करने के बाद भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने PM मोदी व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उनका आभार जाताया है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्क्षय राजेश बागा भी मौजूद थे।
बता दे कि भाजपा जिला प्रधान द्वारा केन्द्रीय संस्कृती एव पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से कई बार मुलाकात कर कपूरथला के कांजली वेटलैंड को सूंदर बनाने और सैलानिओ के लिए बेहतर बनाने के लिए मांग की गई थी। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने कांजली वेटलैंड के लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया है।
इस अवसर पर जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि PM नरिंदर मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पदेश का पेरिस कहे जाने वाले कपूरथला को समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा बनाकर कपूरथला को पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खोजेवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को विश्व पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए बहुत उत्सुक हैं और इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रही हैं।
वहीँ केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र की संपत्तियों और परिसंपत्तियों के संरक्षण और विकास के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने बताया कि कांजली वेटलैंड को सुंदर बनाने के कार्य को जल्द ही शुरू करवाने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल DC अमित कुमार पांचाल से मुलाकात भी करेगा।















No comments