पंजाब में पंचायत चुनावो की घोषणा --- 15 अक्टूबर को होगा मतदान और गिनती ....
- कमिश्नर बोले --- त्योहार और छुट्टियों को देखकर ही मतदान का दिन किया तय
- 19110 पोलिंग बूथ और 1,33,97,932 वोटर करेंगे उमीदवारो की किस्मत का फैसला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में पंचायत चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव कनिशन ने 15 अक्टूबर को वोटिंग का दिन तय किया गया है। और इसी दिन शाम को रिजल्ट भी आएंगे। यह घोषणा आज बुधवार 25 सितंबर को प्रदेश इलेक्शन कमीशन के कमिश्नर RK चौधरी ने की। वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि 27 से 4 अक्टूबर तक पंच व सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।
बता दे कि ग्राम पंचायत की समय सीमा फरवरी 2024 में खत्म हो गई थी। लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते चुनावों में देरी हुई। इलेक्शन कमीशन आज पंचायत चुनाव का टिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉमिनेशन होगी। 5 अक्टूबर को स्क्रुटनी तथा 7 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापसी लेना की तारीख तय की गई है। वही 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम को गिनती कर विजेताओं का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
कमिश्नर RK चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह चुनाव 20 अक्टूबर से पहले करवाने की बात कही थी। अगले महीने त्योहारों के चलते काफी छुटि्टयां आ रही हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए तारीख की घोषणा की गई है। अक्टूबर 1 और 2 को छुट्टी है। उसके बाद 12 को दशहरा है। 1 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती है और 20 को करवा चौथ है। इसके अलावा परीक्षाओं और धान कटाई का भी ध्यान रखा गया है।
कमिश्नर RK चौधरी ने कहा कि एक ग्राम पंचायत में 5 से 13 तक पंच होते हैं। एक सरपंच होता है। वार्ड से अलग-अलग कैंडिडेट खड़े होंगे। 4 सितंबर तक वोटर लिस्ट अपडेट है। इस समय 13937 ग्राम पंचायतें हैं। 19110 पोलिंग बूथ और 1,33,97,932 वोटर हैं।















No comments