पंजाब के पूर्व मंत्री को ED ने किया काबू .....
- करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का लगा था आरोप
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के लुधियाना जिले से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को आज ED की टीम ने जालंधर कार्यालय में काबू कर लिया है। पूर्व मंत्री भारत भूषण सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां समाचार लिखे जाने तक उनसे पूछताछ की जा रही थी। विभागीय सूत्रों की माने तो ED की टीम ने पूछताछ के बाद आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे तब उनपर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थी। इसके बाद तलाशी के दौरान ED को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान लगभग 30 लाख रुपए भी जब्त किए गए थे।
यह मामला पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से उठाया गया था। और विजिलेंस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है। इसके बाद इस मामले से जुड़े दस्तावेज ED ने मांगे थे और मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू की थी। सूचना के अनुसार ईडी ने भारत भूषण आशु को आज पेश होने के लिए कहा था।















No comments