कपूरथला में बाइक सवार नशा तस्कर काबू, 50 ग्राम हेरोइन बरामद, FIR दर्ज ...
- आरोपी से उसके नेटवर्क संबंधी पूछताछ जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की CIA स्टाफ की टीम ने सुभानपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान सरकारी स्कूल के नजदीक एक बाइक सवार नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी जानकारी देते हुए CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फ़िलहाल आरोपी से उसके नेटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।
CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एसआई लाभ पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए सुभानपुर की तरफ आ रहे थे। जब वह सरकारी स्कूल बादशाहपुर के समीप पहुंचे तो गांव बूट की तरफ से एक युवक बाइक ( PB-09-AM-2011 ) पर आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ कर जाने लगा। तभी बाइक स्लिप हो गई। और वह जमीन पर गिर गया।
पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू किया। जिसने पूछताछ में उसने अपना नाम परमजीत सिंह उर्फ पम्मू निवासी गांव बूट बताया है। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी से नशे के नेटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।















No comments