आशीर्वाद योजना के तहत कपूरथला में 369 लाभार्थी, 1,88,19000 की राशि जारी --- DC
- पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक कमजोर वर्ग के 91 लाभार्थियों के लिए 46 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि भी की जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी लगातार काम कर रही है। सरकार द्वारा संचालित आशीर्वाद योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए DC अमित कुमार ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत सरकार ने रुपये जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 तक पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से प्राप्त प्रकरणों के 91 लाभार्थियों को 46 लाख 41 हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक होना चाहिए। उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए। आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित होना चाहिए। यदि परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम है, तो ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ उठाने के योग्य हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाकर ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लाभार्थी पोर्टल http://usahriaud.punjob.gov.ni पर आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो घर बैठे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी अपनी बेटी की शादी की तारीख से एक महीने पहले और एक महीने बाद तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।















No comments