ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत .....

- टिप्पर चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवाया, 

- पुलिस कर रही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज --- चौंकी इंचार्ज    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में नडाला - सुभानपुर रोड पर आज सुबह-सुबह एक टिप्पर तथा एक्टिवा की टक्कर होने की खबर है। जिसमें एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। वही हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। इसकी पुष्टि नडाला चौकी इंचार्ज ASI दलविंदरवीर सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। तथा मामले की जांच करते हुए अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।   

नडाला चौकी इंचार्ज ASI दलविंदरवीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गांव इब्राहिमवाल वासी गुरमीत सिंह ( 60 वर्ष ) पुत्र करनैल सिंह सुबह लगभग 5 बजे किसी काम से चंडीगढ़ जा रहे थे। और सुभानपुर से चण्डीगढ़ के लिए बस पकड़नी थी। लेकिन नडाला - सुभानपुर रोड पर उसकी एक्टिवा को एक टिप्पर में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

चौकी इंचार्ज ASI दलविंदरवीर सिंह ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीँ मृतक गुरमीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। और फरार आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।   

No comments