ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार --खोजेवाल.

- गुरुओ पिरो फकीरो और योद्धाओ के देश में बातचीत से रास्ते निकलते हैं -- भाजपा   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

केंद्र सरकार और किसानों के बीच रविवार देर रात हुई चौथे दौर की बैठक दौरान मोदी सरकार द्वारा किसानों के सामने फसलों के विविधीकरण का प्रस्ताव रखा है। जिसके तहत अलग-अलग फसलें उगाने पर उन्हें MSP पर ख़रीदा जाएगा। सरकार द्वारा कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के माध्यम से किसानों से 5 साल तक MSP पर कपास की खरीद की जाएगी। वहीँ खरीद की मात्रा की कोई सीमा नहीं होगी और इसके लिए एक पोर्टल तैयार किया जाएगा।  

इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने भाजपा मंडल बूटा के मंडल प्रधान बलवंत सिंह बूटा के निवास पर एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे पंजाब के भूमिगत जलस्तर में सुधार होगा और पहले से ही ख़राब हो रही ज़मीन को बंजर होने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर हमने विस्तार से बात की गई है।   

खोजेवाल ने बताया सिंचाई योजनाओं के लिए मोदी सरकार ने डेढ़ गुना ज्यादा यानी लगभग ₹15 हजार 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा किसी भी बात का हल चर्चा से ही निकलता है। गुरुओ पीरो फकीरो और योद्धाओ के देश में बातचीत से रास्ते निकलते हैं। आप हाल के कतर का उदाहरण ले सकते हैं जहां पीएम मोदी ने नेतृत्व कर,बातचीत के जरिए हमारे आठ पूर्व नौ सैनिकों की कुशल घर वापसी कराई।  

खोजेवाल ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को समझना चाहिए कि एकदम से नए मुद्दों को चर्चा में जोड़ते रहने से उनका तत्काल समाधान नहीं हो सकता। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव कपूर चंद थापर, सोशल मिडिया सेल के प्रदेश को कन्वीनर विकी गुजराल, मंडल दोना के प्रधान सरबजीत सिंह दिओल, मंडल city 2 के प्रधान राकेश गुप्ता, अनिल वालिया, जिला सचिव बलविंदर सिंह राइआवाल आदि उपस्थित थे।   

No comments