कपूरथला में सुभानपुर रेलवे फाटक पर ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत ..
- मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस कर रही पूछताछ, शव 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के सुभानपुर रेलवे फाटक पर लुधियाना से अमृतसर जा रही पैसेंजर रेलगाड़ी की चपेट में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत होने की खबर है। फ़िलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है।
GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह से मिली जानकारी अनुसार सुभानपुर रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उक्त व्यक्ति फाटक पार कर रहा था। और पेसेंजर ट्रैन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के टुकड़े हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि मोके पर मौजूद लोगो ने उसे आवाज लगाते रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।
ASI केवल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जाँच में मृतक की जेब से कोई शिनाख्ती कार्ड या उसकी पहचान के लिए कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। आसपास के क्षेत्र में है। और फ़िलहाल 72 घंटे के लिए अज्ञात व्यक्ति के शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और उसकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

.jpeg)















No comments