कपूरथला में US सिटीजन महिला की मौत ...
- लोहड़ी से एक दिन पहले ही आई थी विदेश से, 19 जवरी को रात को सोई, सुबह नहीं उठी
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में लोहड़ी से एक दिन पहले ससुराल घर पहुंची विदेशी महिला ( US सिटीजन ) की मौत होने की खबर है। हालाँकि उक्त विदेशी महिला की मौत बारे पता लगने के बाद सुलतानपुर लोधी थाना के अंतर्गत आती चौकी मोठांवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
चौकी मोठांवाल इंचार्ज ASI दविंदर पाल के अनुसार 30 वर्षीय US सिटीजन महिला अमेरिका से 12 जनवरी की रात को अपने पांच वर्ष के बेटे के साथ ससुराल के गांव नानो मल्लियां में अपने सास - ससुर के पास आई थी। परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को महिला रात को सोई। लेकिन अगले दिन 20 जनवरी को सुबह 4 बजे जब उसके सास-ससुर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए उसे उठाने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसे जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो भी बुलाया। और उसके मायके वालो को भी सूचित किया गया। जिसके बाद उनके भारत में रहने वाले कुछ रिश्तेदार भी दुःख प्रकट करने आये थे।
ASI दविंदर पाल ने बताया कि उसके सास ससुर ने बताया कि वह रात को अलग-अलग कमरे में सोए थे। महिला का पति अमेरिका में अस्थायी है। इसलिए वह साथ नहीं आया। जबकि महिला US सिटीजन है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के आग्रह पर तथा US सिटीजन होने के चलते शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। आज बुधवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के माता-पिता भी इंग्लैंड से आ रहे हैं। जिनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीँ सूत्रों की मानें तो मृतक महिला की मौत संदिग्ध हालातो में देखते हुए चर्चा है कि मृतक महिला की करोड़ों रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी भी है। ASI दविंदर पाल के अनुसार जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।
No comments