ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट्रल जेल के 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार ....

रिश्वत लेकर जेल बैरकों में कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करने के आरोप  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल के 2 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को पुलिस दवारा गिरफ्तार करने कली खबर है। बताया जा रहा है कि आरोप है कि दोनों रिश्वत लेकर जेल बैरकों में कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करते है। और UPI के माध्यम से कैदियों और उनके परिजनों से रिश्वत लेते थे।  

कैदियों से मोबाइल फोन, प्रतिबंधित चीजें बरामद करने में अखबारों की खबरों में भी बने रहते थे। इनकी पहचान डिप्टी सुपरिटेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों के नाम का खुलासा गिरफ्तार तस्करों ने किया। सूत्रों की माने तो कल इनकी गिरफ्तारी की गई है। बता दे कि 19 दिन पहले इस जेल से कैदियों ने बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया था और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।  

अब पुलिस बर्थडे पार्टी में इस्तेमाल हुए मोबाइल का लिंक भी इन दोनों आरोपियों से खोज रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी कैदियों के साथ सांठ-गांठ कर लंबे समय से अवैध गतिविधियां चला रहे थे।  

लुधियाना की डिवीजन 7 की पुलिस ने आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रतन, मुख्तियार सिंह और उनके दो सहयोगी तरनतारन के गांव सरहाली के दिलप्रीत सिंह और ससराली कलां की मनदीप कौर को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था। मनदीप कौर और दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह अधिकारियों की मदद से जेल में मोबाइल फोन और ड्रग्स की तस्करी करते रहे हैं। 

DCP देहात जसकिरणजीत सिंह तेजा के अनुसार जांच में सामने पाया कि जेल के कैदी दिलप्रीत सिंह और मनदीप कौर के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन खरीदते थे। दिलप्रीत और मनदीप सिंह जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को मोबाइल फोन और मादक पदार्थ सौंपते थे। जो पैसे के बदले कैदियों तक पहुंचाया करते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जेल अधिकारी UPI के माध्यम से पैसे लेते थे। DCP तेजा ने यह भी कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस UPI लेनदेन के सबूत के तौर पर आरोपी जेल अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त करेगी।  

No comments