श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा संबंधी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे भाजपा कार्यकर्त्ता --- खोजेवाल
- अयोध्या में राम मंदिर भारत की सामूहिक इच्छा शक्ति का आधुनिक प्रतीक होगा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समागम के सबंध में शहर के समूह हिन्दू संगठनों द्वारा 20 जनवरी को निकाली जा रही विशाल शोभायात्रा के लिए गुरुवार को हिन्दू संगठनों के नेताओ ने भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल व यूथ भाजपा के जिला प्रधान सन्नी बैन को यात्रा का निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह ने कहा कि इस विशाल शोभायात्रा में भाजपा के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवन श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर हिन्दू नेताओ ने बताया कि श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समागम के सबंध में शहर के समूह हिन्दू संगठनों द्वारा 20 जनवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रात्रि दीपमाला कर आतिशबाजी भी की जाएगी। इस अवसर पर दीपक मदान, संदीप पंडित, अनिल शुक्ला, रमन मल्होत्रा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भारत की परंपराओं का आधुनिक प्रतीक बनेगा। श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों के सामूहिक संकल्प की शक्ति का प्रतीक होगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
खोजेवाल ने कहा कि जिस तरह से 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के लिए देश भर के लोगों द्वारा दिए गए बलिदान का प्रतीक है उसी तरह 22 जनवरी का दिन श्री राम मंदिर के लिए पीढ़ियों के समर्पण और निरंतर संघर्ष का प्रतीक है।उन्होंने इस अवसर पर उन लोगों का स्मरण किया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जिनके संघर्ष के परिणाम स्वरूप श्री राम मंदिर का सपना साकार हुआ है।
खोजेवाल ने कहा कि श्री राम के अस्तित्व को मिटाने के कई बार प्रयास किए गए लेकिन आज भी वह हमारी संस्कृति का आधार स्तंभ बने हुए हैं। श्रीराम मंदिर भारत की संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीय भावना और सामूहिक शक्ति का आधुनिक प्रतीक होगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगा।
No comments