ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री का निधन, शाम को होगा संस्कार ....

BJP सीनियर नेताओ और वर्कर्स ने उनके घर पहुंच परिवार के साथ दुःख प्रकट किया   

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर   

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला का आज निधन हो गया है। चावला 86 वर्ष के थे। और आज उनका जन्म दिन भी था। पीलिया की शिकायत के चलते उनका पिछले 4 दिन से लुधियाना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉ. बलदेव राज चावला की मृतक देह का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में होगा।  

डॉ. बलदेव राज चावला का जन्म 17 जनवरी 1938 को हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर BJP ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल भी हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी पूरी तरह से एक्टिव थे। वह हर शाखा को भी अटेंड करते थे।  

बता दे कि वह 2002 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में सेहत मंत्री बने थे। उसके बाद 2012 से 2017 तक बलदेव राज चावला वाटर सीवरेज एंड सप्लाई बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वह पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रहे।  

डॉ. चावला के निधन की खबर सुनकर उनके घर BJP सीनियर नेताओ और वर्कर्स का तांता लग गया। पंजाब BJP पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मालिक, भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर संधू, सीनियर मेंबर जनार्दन शर्मा ने उनके घर पहुंच कर जहाँ श्रद्धांजलि दी वही परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की है। 

No comments