ब्रेकिंग न्यूज़

शहर की समस्याएं हल करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी --- MLA राणा

- राणा गुरजीत सिंह ने DC से बैठक कर प्राथमिकता पर समस्याएं हल करने को कहा 

- निगम कर्मिओ की हड़ताल से जनता हो रही परेशान   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

कपूरथला शहर में पिछले 6 दिनों से निगम कर्मिओ की चल रही हड़ताल के चलते शहर वासिओ को कूड़े के लगे ढेरो से पेश आ रही समस्याओ को लेकर आज विधायक राणा गुरजीत सिंह ने डीसी कपूरथला से मुलाकात की और समस्याएं जल्द हल करवाने की मांग की है। वहीँ हड़ताली कर्मिओ की जायज मांगो भी प्राथमिकता पर हल करने को कहा है।  

विधायक राणा ने अपने पार्षदों सहित DC करनैल सिंह के साथ एक मीटिंग की और एक शिकायत पत्र भी सौंपा है।  जिसमें लिखा है कि शहर में गंदगी के लगे ढेरों को साफ करवाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। पिछले 6 दिनों से निगम कर्मचारी अपनी जायज मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिस कारण शहर की मुख्य सड़को और कई अन्य जगहों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं। वहीँ आधी सड़क तक लगे इन ढेरो से ट्रेफिक की समस्या भी पैदा हो रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार जब कर्मिओ ने हड़ताल की थी तो AAP की हलका इंचार्ज मंजू राणा और निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने यूनियन नेताओ को आश्वासन देकर हड़ताल खुलवाई थी। और वादा किया था कि जल्द ही सफाई सेवक और सीवरमैन की भर्ती की जाएगी। लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी सफाई कर्मिओ की मांगे पूरी नहीं की गई। जिस कारण कर्मिओ को फिर से हड़ताल करनी पड़ी है। और इसका खामियाजा शहर निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि AAP सरकार हर फ्रंट पर फेल हो रही है।  

No comments