कपूरथला में देर रात एक पेट्रोल पंप पर कर्मी को घायल कर रुपए लूटे ...
- घायल पंप कर्मी को दातर से हमला कर किया घायल, CCTV में घटना हुई कैद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में देर रात अमृतसर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवको द्वारा हज़ारो रूपये लूटने की घटना घटी है। अज्ञात युवकों ने लूट के साथ-साथ पंप कर्मी को दातर मारकर घायल भी कर दिया है। घायल को पम्प मालिक द्वारा सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है।
पंप के सेल्समैन गुड्डू पुत्र राधे श्याम ने उनको बताया कि उनके दवारा बहस के बाद वह चले गए। लेकिन बाद में देर रात लगभग साढ़े 9 बजे गुड्डु ब्रेड खरीदने जाने लगा तो उन दोनों युवकों ने पम्प पर आकर उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद पेट्रोल पंप की कलेक्शन के लगभग 10 हज़ार रूपये लूट कर भाग गए।
पेट्रोल पंप मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह पम्प पर और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डाॅ. हरसिमरन कौर द्वारा उनका उपचार किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना दे दी है। वही SHO केवल सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।
No comments