ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक रिटायर्ड कैप्टन बुजुर्ग दंपति को बहू ने मारपीट कर घर से निकाला, घर पर कब्जा ....

 - बुजुर्ग की शिकायत पर एक पार्षद और 3 महिलाओं सहित 6 आरोपिओ पर FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला की भुलत्थ तहसील के गांव बागवानपुर वासी रिटायर्ड कैप्टन बुजुर्ग दंपति के साथ उनकी बहू तथा उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर घर से निकालने और उनके घर पर कब्जा करने का मामला समने आया है। वहीँ रिटायर्ड कैप्टन बुजुर्ग की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने एक पार्षद तथा 3 महिलाओं सहित 6 आरोपिओ के खिलाफ धारा 448, 451 और 149 IPC के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी SI रघुवीर सिंह ने करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।   

भुलत्थ के गांव बागवानपुर वासी रिटायर्ड कैप्टन गुरबचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे तथा दो बेटियां हैं जो कि सभी शादीशुदा है। उनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। जबकि वह तथा उनकी पत्नी अपने घर गांव बागवानपुर में रहते हैं। उनके छोटे बेटे चरणजीत सिंह की शादी वर्ष 2014 में नवजोत को पुत्री परमजीत सिंह वासी गुरु नानक नगर चंडीगढ़ के साथ हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बेटे तथा बहू को अपनी चाल व अचल संपत्ति से मई 2018 में बेदखल कर दिया था।  

गुरबचन सिंह ने यह भी बताया कि बेदखल करने के बाद भी उन्होंने उनके हिस्से की 2 किल्ले जमीन तथा रहने के लिए 6 मरले का प्लांट गांव में दिया हुआ है। मेरे बेटे चरणजीत सिंह तथा उसकी पत्नी नवजोत कौर की आपस में अनबन हो गई। 19 नवंबर 2023 को उनकी बहू नवजोत कौर अपने पिता परमजीत सिंह, माँ सतपाल कौर, सरबजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह वासी बागवानपुर, मंगल सिंह मुल्तानी वासी भुलत्थ तथा परमजीत सिंह पार्षद सहित 14 - 15 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मेरे घर में जबरदस्ती घुस आये। और कहने लगे कि हम बात करने आए हैं। बातों बातों में उन्होंने मुझे तथा मेरी घरवाली को धक्के मार कर घर से निकाल दिया। तथा हमारे घर पर कब्जा कर लिया। हमने बहुत शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। शिकायतकर्ता बजुर्ग ने यह भी बताया कि तभी से हम दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। 

शिकायतकर्ता बुजुर्ग गुरबचन सिंह की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजोत कौर पुत्री परमजीत सिंह, परमजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह, सतपाल कौर पत्नी परमजीत सिंह, सरबजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह वासी बागवानपुर, मंगल सिंह मुल्तानी वासी भुलत्थ तथा पार्षद परमजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस बात की पुष्टि भुलत्थ के SHO हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि फिलहाल मामले की जाँच जारी है और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

No comments