कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदिओ में हुई मारपीट, एक हवालाती घायल ...
- घायल सिविल हॉस्पिटल में हुआ भर्ती, दो कैदियों पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में देर रात कुछ हवालातियों में आपसी झगड़ा होने की खबर है। इस झगड़े में एक हवालाती के घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि घायल हवालाती को उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। वहीं घायल के बयान पर थाना कोतवाली में दो आरोपी हवालतियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने की है।
जानकारी अनुसार कपूरथला माडर्न जेल में बंद NDPS मामले में हवालाती शमिंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह वासी शाहकोट के साथ देर रात दो अन्य कैदिओ के बीच कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हुई। जिसमे NDPS मामले में बंद हवालाती शमिंदर सिंह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहाँ से उसको उपचार के बाद वापिस भेज दिया गया।
वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने शमिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हवालाती इंद्रजीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी होशियारपुर तथा कुलतार सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इसकी पुष्टि कोतवाली थाना SHO पलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि मामला दर्ज करने के उपरांत जांच की जा रही है।
No comments