ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरु नानक देव जी के 554वे गुरुपर्व पर विदेशी फूलो से सजा गुरुदवारा श्री बेर साहिब ..

- हज़ारो की संख्या में संगत हुई नतमस्तक, सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

श्री गुरु नानक देव जी के 554वे गुरुपर्व पर कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरुदवारा श्री बेर साहिब में सुबह से ही संगते नतमस्तक हो रही है। गुरद्वारा श्री बेर साहिब में भारी संख्या में संगते गुरु घर में नतमस्तक हो अरदास कर रही है और गुरबाणी  कीर्तन का आनंद ले रही है।  

इस दौरान गुरद्वारा साहिब में विशेष रूप से धार्मिक दीवान भी सजाए गए है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में विदेशी फूलों से विशेष सजावट की गई है। और साथ साथ गुरद्वारा परिसर में सुंदर रंग बिरंगी रोशनी का भी खासा प्रबंध है। वहीँ संगत के लिए रहने खाने पीने का भी इंतजाम किया गया है।  

मान्यता है कि सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी ने करीब 14 साल का जीवन व्यतीत किया था और उनके जीवन से जुड़े बहुत से गुरुद्वारा साहिब इसी धरती पर है जहा संगते नतमस्तक हो रही है। इसी कारण सुल्तानपुर लोधी को गुरु की नगरी से भी जाना जाता है।  

प्रकाश पर्व पर गुरु नगरी सुल्तानपुर लोधी में पहुंची हज़ारो की संख्या में संगतो की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिसके तहत कुछ सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किये गए है। 

DC करनैल सिंह ने भी गुरुदवारा बेर साहिब में पहुँच माथा टेका और संगत के लिए किये गए सुरक्षा प्रबंध, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं आदि के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। वहीँ SDM सुल्तानपुर लोधी व अन्य उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह स्वयं जाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।  

उन्होंने नगर कौंसल के अधिकारियों को गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं के वापस आने के बाद प्रकाश पर्व कार्यक्रम के अंत में शहर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।    

दूसरी तरफ श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व पर गुरु नगरी सुल्तानपुर लोधी में जहा एक तरफ गुरु नाम के जाप की गूंज है। वही इस बार अलग लगर संस्थायो की और से पहुंच रही संगतों के लिए तरह तरह के पकवानों के लंगर का आयोजन किया गया है। जिस में बर्गर, ड्रिंक, लड्डू, जलेबी, नूडल्स आदि मुख्य है। जिसके चलते नौजवान वर्ग के श्रद्धालु काफी उत्साहित है।  

No comments