ब्रेकिंग न्यूज़

खैहरा के बाद अब एक और पूर्व कांग्रेसी MLA गिरफ्तार .....

- पूर्व MLA को अदालत में पेश कर रोपड़ जेल भेजा     

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के फिरोजपुर से कांग्रेस के पूर्व MLA कुलबीर सिंह जीरा को आज पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ काबू कर लिया है। हालांकि जीरा गिरफ्तारी से पहले शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस ने उनके प्रदर्शन से पहले ही उन्हें उनके घर से उठा लिया और अदालत में पेश कर अब रोपड़ जेल भेज दिया है।  

बताने योग्य है कि प्रदेश में बीते कुछ समय से विजिलेंस की कार्रवाई का यही पैटर्न चल रहा है। जैसे पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधू सिंह, MLA सुखपाल सिंह खैहरा के बाद अब कुलबीर सिंह जीरा को भी सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस कार्यवाही के बाद प्रदेश कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष किक्की ढिल्लो का कहना है कि पंजाब में इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए गए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने भी संघर्ष का ऐलान कर दिया है।  

बता दे कि कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ फिरोजपुर में सरकारी काम में दखल देने और दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद जीरा ने सोशल मिडिया पर खुद ही ऐलान किया कि वह थाने जाकर खुद ही गिरफ्तारी देंगे। इससे पहले वह श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेंगे। फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गड़बड़ियों के बारे में सबूत सहित जानता को जानकारी देंगे। इस बारे उन्होंने कहा था कि 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पंजाब की 18 महीने पुरानी AAP सरकार के विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक करने के बाद गिरफ्तारी दूंगा। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया।  

वहीँ पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुशलदीप सिंह ढिल्लो ने जीरा की गिरफ्तारी पर कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार अपना कोई वादा पूरा नहीं कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है। उसका मुंह बंद करने के लिए किसी न किसी प्रकार से पुलिस करवाई की जा रही है।  

उन्होंने कहा कि जीरा ने भी पंचायतों में अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जीरा BDPO दफ्तर के समक्ष धरना लगाया। जब वह धरना खत्म कर घर गए तो पुलिस ने जीरा सहित उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।  

No comments