बेटियों को आगे बढ़ने का दें मौका, बढ़ेगा गौरव -- चेयरमेन इंडियन
- अर्शप्रीत और शिवानी को जज बनने पर चेयरमेन ने किया सम्मानित, परिवारो को दी बधाई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के साधारण परिवारों की बेटियों शिवानी और अर्शप्रीत ने जज बनकर जहां अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है वहीं वह अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। यह शब्द नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहे है। और उन्होंने मेहताब गढ़ वासी ऑटो चालक बलजीत सिंह के घर पहुंच उनकी बेटी शिवानी को और आदर्श नगर वासी सरबजीत सिंह थिंद के घर पहुंचकर उनकी बेटी अर्शप्रीत कौर को जज बनने पर सम्मानित किया। वहीँ दोनो बेटिओ के परिवारो को बधाई दी।
चेयरमेन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह भी अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलायें। इंडियन ने कहा कि युवा पीढ़ी कानूनी क्षेत्र जैसे अत्यंत गंभीर विषय में रुचि रखते हुए आगे बढ़ रही है, यह गर्व की बात है। शिवानी और अर्शप्रीत से से प्रेरणा लेकर अन्य लड़कियों को भी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को आगे लाना चाहिए। युवा पीढ़ी की सोच व जोश देश व प्रदेश की उन्नति को नए आयाम देने में विशेष महत्व रखता है। शिक्षा मस्तिष्क की सोच को खुला करती है।
इंडियन ने कहा कि लड़कियों को उनके सपने पूरे करने का मौका देना चाहिए। बेटियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्हें भी जीवन में आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। अब लोगों की सोच बदली है। देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है जिसका लाभ परिवार, समाज और देश को मिल रहा हैं। इंडियन ने कहा के लोगों की सोच से पर्दा हटाना होगा।
उन्होंने कहा कि बेटियों ने पढ़-लिखकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। खेलकूद के क्षेत्र में भी ख्याति प्राप्त की है। बेटियां समाज के लिए एक नई इबारत लिख रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ अनमोल कुमार गिल, गौरव कंडा, सरूप लाल, सुरजीत सिंह, हरबंस लाल, रणजीत सिंह, विक्रम सिंह विक्की आदि भी उपस्थित थे।













No comments