ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में आती है नई ऊर्जा --- मनचंदा

- भाजपा नेताओ ने जिला सचिव के निवास पर सुनी PM मोदी के मन की बात   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 104 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और भजपा नेता पियूष मनचंदा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सुनकर कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार होता है।   

मन की बात सुनने के लिए भाजपा के जिला सचिव अश्वनी तुली के निवास पर पहुंचे कई नेताओ के साथ भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा ने बताया कि आज पीएम की अगुवाई में देश विकास की रास्तों पर चल रहा है।विश्व में भारत की स्थिति और भी मजबूत बनी है।  

मनचंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात में देश के छोटे से गांव और वहां की अच्छाई, वहां की कमजोरियां उसके बारे में विस्तार से बताते हैं और उसके लिए सरकार द्वारा जो योजना बनाई जाती है, उसकी भी जानकारी आमजन को प्राप्त होती है।  

मनचंदा ने बताया कि मन की बात के जरिए  देश वासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है।   उन्होंने सन्देश में कहा कि जनभागीदारी की हमारी इस कोशिश में एक ही नहीं बल्कि दो-दो विश्व रिकॉर्ड बन गए हैं। वाराणसी में हुई जी20 क्विज में 800 स्कूलों के सवा लाख छात्रों की भागीदारी एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। वहीं लंबानी कारीगरों ने भी कमाल कर दिया।450 कारीगरों ने करीब 1800 यूनिक पैचेज का आश्चर्यजनक कलेक्शन करके अपने हुनर और क्राफ्टसमैनशिप का परिचय दिया है। 

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग सेक्टर्स की भी भूमिका रही है। जब सबका प्रयास रहा, तब सफलता भी मिली। यही चंद्रयान की सबसे बड़ी सफलता रही।प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई  कि हमारा स्पेस सेक्टर इसी तरह आगे भी सबके प्रयास से सफलता हासिल करेगा। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजेश पासी, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन, जिला सचिव अश्वनी तुली, एडवोकेट गुरप्रीत भट्टी, भाजपा युवा नेता निखिल पूरी आदि उपस्थित थे। 

No comments