पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने VAT बढ़ाया ---- नई कीमतें आज रात से होंगी लागू ... ??
- पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगभग 1 रुपए VAT बढ़ा कर जनता पर नया बोझ डाल दिया है। बढ़ी हुई नई कीमते आज रात 12 बजे से लागू हो जायँगी। सरकार के इस फैसले की भनक किसी को नहीं लगी। सूत्रों की माने तो कल मानसा में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी दी गई। हालांकि सरकार या सत्ताधारी AAP की तरफ से अभी तक इस बारे कुछ भी नहीं कहा गया है।
पेट्रोल पर VAT दर में करीब 1.08% की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जबकि डीजल पर VAT दर में 1.13% बढ़ोतरी होने से डीज़ल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसमें 10% सरचार्ज भी शामिल है। इसके बाद पेट्रोल पर कुल VAT प्रति लीटर 14.75% से बढ़कर 15.74% और डीजल पर 14.75% से बढ़कर करीब 15.88% हो गया है।
इससे जहां प्रति लीटर पेट्रोल पहले 98.3 रुपए मिलता था, अब वह बढ़कर 98.95 रुपए हो गया है। जबकि 88.35 रुपए में मिलने वाले डीजल की कीमत 89.25 रुपए हो गई है। यह बढ़ी हुई कीमते आज रविवार रात 12 बजे से प्रदेश में लागु हो जायँगी।
बता दे कि पंजाब सरकार की टैक्स पॉलिसी की वजह से पहले ही हिमाचल, जेएंडके, चंडीगढ़ में पंजाब के मुकाबले पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से बॉर्डर एरिया पर बने पेट्रोल पंप मालिकों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।












No comments