ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जल शक्ति अभियान का आगाज़ ----- केंद्रीय नोडल अधिकारी ने जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित ...

- "कैच द रेन" अभियान के तहत केंद्रीय टीम नडाला कस्बे में पहुंची   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में जल शक्ति अभियान का आगाज़ करते हुए  वर्षा के जल के संरक्षण के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम ने नडाला के गांव लिटां में पहुँच "कैच द रेन 2023" अभियान के तहत जल शक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की है।   

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा के जल का संरक्षण करना है ताकि भूजल को बचाया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) परमजीत कौर भी मौजूद रहे।  

केंद्रीय नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति अभियान लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जल को प्रदूषण से बचाना सबकी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल उपलब्ध हो सके। टीम ने फील्ड में जाकर वर्षा के जल संरक्षण के लिए चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी की। 

इस अवसर पर जल संरक्षण, कृषि, वन, शिक्षा, वाटर सप्लाई , नगर परिषद, बाग़वानी, ग्रामीण विकास से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments