कपूरथला जिले के फगवाड़ा नगर निगम ने की प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड वसूली .... ???
- प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच ने सैशन 2022-23 के दौरान रिकॉर्ड टैक्स 5.75 करोड किया प्राप्त
- कमिश्नर द्वारा प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच को किया सम्मानित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले के फगवाड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच को पौने 6 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसी तरह विज्ञापन टैक्स और टरेड लाइसैंस फीस के लक्ष्य को भी 100 प्रतिशत से अधिक हासिल किया गया है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. नयन जसल ने प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच की इस उपलब्धि को शानदार बताते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।
नगर निगम कमिश्नर डॉ. नयन जस्सल ने बताया कि नगर निगम फगवाड़ा की प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच द्वारा सैशन 2022-23 में रिकार्ड तोड़ टैक्स एकत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सब नगर निगम फगवाड़ा की प्रोपर्टी टैक्स ब्रांच के समूह स्टाफ की मेहनत, लगन और ईमानदारी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे स्टाफ ने दिन-रात मेहनत की, जिसके चलते यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम ने टैक्स ब्रांच सुपरडैंट अमित कालिया, जूनियर सहायक विवेक शर्मा, क्लर्क सुरिंदरपाल, रविन्द्र नेगी, जसवीर सिंह एवं राकेश कुमार को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विभाग के लिए मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ काम करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी।













No comments