ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल हस्पताल में मेडिकल करवाने आया चोरी का आरोपी हथकड़ी सहित फरार, 15 मिनट में काबू ....

 - सिविल हॉस्पिटल की दीवार फांद कर भागा पुलिस फोर्स ने पीछा कर मोहब्बत नगर से किया काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के सिविल अस्पताल में आज मेडिकल करवाने आये एक चोरी के आरोपी के हथकड़ी सहित फरार होने की खबर है। हालाकी पुलिस टीम ने उसका पीछा कर 15 मिनट बाद ही सिविल अस्पताल के साथ लगते क्षेत्र मोहब्बत नगर से काबू कर लिया है। इस घटना में जहां पुलिस कर्मियों की लापरवाही नजर आई है, वही 15 मिनट बाद चोर के काबू करने को उपलब्धि माना जा रहा है। चोरी के आरोपी के काबू होने की पुष्टि DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने भी की है।  

जानकारी अनुसार थाना सदर पुलिस ने AC कंप्रेसर चोरी के आरोप में एक आरोपी जोधा सिंह पुत्र बंगा सिंह वासी खानपुर को काबू किया था। जिसके खिलाफ FIR न. 44 थाना सदर में दर्ज है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम सिविल अस्पताल कपूरथला आई।   

सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के उपरांत चोरी का आरोपी जोधा सिंह पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी के नजदीक से दिवार फांदकर भाग गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस टीम मैं अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  हालाकी पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए साथ लगते क्षेत्र मोहब्बत नगर से 15 मिनट बाद काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि सदर प्रभारी सोनामदीप कौर ने भी की है।    

No comments