पंजाब में पूर्व कांग्रेसी MLA को विजिलेंस ने किया अरेस्ट .... ???
- आय से अधिक संपत्ति के मामले में SSP विजिलेंस ऑफिस बुलाया था, वही कर लिया गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में पूर्व कांग्रसी MLA तथा मौजूदा कांग्रेस उपाध्यक्ष कुशलदीप सिंह ढिल्लो किकी को आज विजिलेंस विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उन्हें पूछताछ के लिए फिरोजपुर SSP विजिलेंस के ऑफिस बुलाया था, जहां पहुंचने पर उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने ढिल्लों के फरीदकोट - कोटकपूरा हाईवे पर स्थित आवास पर पहुंच सर्च भी की है।
बता दें कि पूर्व MLA ढिल्लों के साथ फरीदकोट के गांव धन्ना वासी गुरसेवक सिंह और फिरोजपुर के नानकसर शहीद गांव के राजविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
प्रदेश की वर्तमान सरकार गठन के कुछ महीने के बाद से ही ढिल्लों विजिलेंस जांच का सामना कर रहे है। और उनसे पहले फरीदकोट विजिलेंस DSP दफ्तर में पूछताछ होती रही है। यही नहीं विजिलेंस ने ढिल्लो की चंडीगढ़ के पास बन रही कोठी का निरीक्षण भी किया गया है।
विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व MLA कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक 5 साल की संपत्ति अवधि की निर्धारित की गई थी।
वही जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि पूर्व MLA ने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है और जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने कहा कि जाँच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोत का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया है।
इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पूर्व MLA को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।














No comments