2 दिन पहले किडनैप हुई बच्ची का मिला शव ..... ??
- सौतेली मां ने बहन के साथ मिलकर की हत्या, छप्पड़ से मिला शव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के अमृतसर में गांव रामपुराफूल में 2 दिन पहले किडनैप हुई 7 वर्षीय बच्ची अभिरोज जोत कौर का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि बच्ची अभिरोज जोत कौर 15 मई को ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया और सर्च ऑपरेशन चलाया।
गांव में लगे CCTV की जांच की तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी बताने योग्य है कि अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद एक महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस संबंध में प्रेसवार्ता दौरान खुलासा कर सकते हैं।














No comments