ब्रेकिंग न्यूज़

MLA खैहरा ने AAP के खिलाफ फिर खोला मोर्चा ---- बोले, मंत्री को बचाना चाहते हैं CM ...

- मंत्री कटारूचक के खिलाफ बोलने वालों पर दर्ज हो रहे मामले  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  पंजाब     


पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ भुलत्थ से कांग्रेसी MLA सुखपाल खैहरा ने फिर मोर्चा खोल दिया है। आज जालंधर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खैहरा ने कहा कि सरकार पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है। मंत्री कटारूचक्क के खिलाफ जो कोई भी मुंह खोलता है या मंत्री से पीड़ित केशव की मदद करता है सरकार उस पर सीधा केस दर्ज कर रही है।  

उन्होंने कटारूचक्क के खिलाफ मोर्चा खोला तो उनके खिलाफ दो-दो मामले दर्ज किये गए। पठानकोट के गांव ढाकी सैदां (नंगल भूर) के सरपंच गगनदीप सिंह ने केशव जो कि कटारूचक्क का शिकार हुआ था की मदद की तो मंत्री ने अपने वन विभाग के माध्यम से सरपंच और परिवार पर फॉरेस्ट एक्ट में केस दर्ज करवा दिया।  

खैहरा ने यह भी कहा कि वैसे तो AAP के नेता अपने आप को कट्टर ईमानदार कहते हैं। लेकिन राज्यपाल के माध्यम से सरकार को मंत्री कटारूचक्क की प्रमाणित वीडियो मिल जाने के बाद भी अभी तक केस दर्ज क्यों नहीं किया। उल्टा सरकार का मंत्री इस मामले पर बोलने वालों पर झूठे केस दर्ज करवा रहा है।  

खैहरा ने कहा कि CM मान खुद ही कहते थे SIT का कोई नतीजा नहीं निकलता। मामले को ठंडे बस्ते में डालने के लिए SIT बनाई जाती है। अब वह कटारूचक्क पर राज्यपाल से पत्र आने के बाद भी केस दर्ज करने की बजाय SIT से जांच क्यों करवा रहे हैं। क्या वह मामले को ठंडे बस्ते में डालकर मंत्री कटारूचक को बचाना चाहते हैं।    

No comments