पेट्रोल पंप कर्मियों से कार सवारों ने लूटे 40 लाख 80 हजार, फायरिंग भी की ....
- बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे थे पेट्रोल पंप कर्मी, रास्ते में रोक कर की लूट
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब में एक पेट्रोल पंप के कर्मिओ से कार सवार 4 लुटेरों दवारा 40 लाख 80 हजार रुपए की लूट की घटना घटी है। पंप कर्मचारी पिछले 4 दिनों का कैश कार में सवार होकर सरहिंद के SBI बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। इसी दौरान एक आई-20 कार में सवार 4 बदमाश आए और कर्मिओ का रास्ता रोका। और 40 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।
पैट्रोल पंप के कर्मचारी हरमीत सिंह के अनुसार वह 4 दिनों का कैश सरहिन्द बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। ओवरब्रिज के नीचे जब वह गाड़ी निकालने लगे तो बदमाशों ने आई-20 कार उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। बदमाशों ने गाड़ी में रखा कैश 40 लाख 80 हजार कैश लूट लिया। सभी हमलावरों ने चेहरे छिपाए हुए थे। कुछ बदमाशों ने टोपी पहनी हुई थी। हमलावर जाते हुए सुरक्षा कर्मचारी की गन भी छीन कर ले गए।
लूट की इस घटना की सूचना मिलने के बाद SSP डॉ. रवजोत ग्रेवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

~2.jpeg)












No comments