ब्रेकिंग न्यूज़

3 युवकों ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म .... ??

- स्कूल से घर आते समय 3 युवकों ने घेरा, एकांत स्थान पर ले जाकर किया दुष्कर्म  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब       

पंजाब के जालंधर शहर में बस्ती क्षेत्र के दानिशमंदा में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा दोपहर को स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में ही 3 युवकों ने उसे घेर लिया। और जबरन अपने साथ ले गए। तीनों युवकों ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।   

सूत्रों की माने तो बस्ती दानिशमंदा में एक छात्रा को स्कूल से आते समय 3 युवकों ने घेरा और साथ चलने के लिए कहा तो लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद युवकों ने लड़की की पिटाई की। और जबरन उठाकर ले गए। तीनों ने लड़की को एकांत स्थान पर लेजाकर जबरदस्ती की। जिसके बाद वह लड़की को छोड़ कर फरार हो गए।  

लड़की ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा का परिवार उसे लेकर पुलिस थाना डिवीजन नंबर-5 गए। लड़की काफी सहमी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस ने मेडिकल के लिए उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पीड़िता ने बताया है कि तीनों युवकों ने उसे पीटा और उसके साथ जबरदस्ती भी की। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

No comments