ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब मंत्रिमंडल का फिर हुआ विस्तार ---- 2 नए मंत्रियों ने ली शपथ ... ???

- निकाय मंत्री इंद्रजीत सिंह निज्जर ने कल दे दिया था इस्तीफा,  पूर्व DCP बलकार सिंह को मिला निकाय विभाग 

- 15 महीनों में तीन मंत्रियों की हुई छुट्टी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब मंत्रिमंडल में आज फिर केबिनेट का विस्तार हुआ है। CM भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में अब करतारपुर के MLA  पूर्व DCP बलकार सिंह और लंबी से बादल को हाराने वाले MLA गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है।  

मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद नए मंत्रियों में बलकार सिंह पूर्व DCP को निकाय विभाग दिया गया है। जबकि गुरमीत सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ-साथ पशुपालन फिशरीज व डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग जैसे भारी-भरकम मंत्रालय दिए गए हैं।

दोनों नए मंत्रियों को आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से ब्रह्मशंकर जिंपा के बाद दूसरे मंत्री हैं। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है।   

वहीं कल मंगलवार को स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा भगवंत मान को सौंपा था। जिसे मुख्यमंत्री ने आगे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया।  

मंजूर होने के बाद राज्यपाल से नए मंत्रियों की शपथ के लिए समय लिया गया। सूत्रों की माने तो निज्जर ने खुले तौर पर सरकार की एक विजिलेंस जांच का विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी।  

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 15 महीने में निज्जर तीसरे मंत्री हैं, जिन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। इससे पहले डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी को हटाया जा चुका है।   

No comments