ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ...... पंजाब में EVM स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात SI ने खुद को मारी गोली, पढ़ें ...??

- सरकारी पिस्तौल से चलाई गोली, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फाजिल्का, पंजाब     

पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र में EVM स्ट्रांग रूम में तैनात सब इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने का समाचार है। गोली चलने की आवाज सुनते ही सभी अधिकारियों में हड़कंप मच गया स्ट्रांग रूम में तैनात कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सब इंस्पेक्टर खून से लथपथ था। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी अनुसार मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान जलालाबाद के गांव मौलवी के वासी बलदेव सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक जाँच में उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार सुसाइड करने की बात सामने आई है। आत्महत्या की वजह अभी तक मालूम नहीं चल पाई है। मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे हुए हैं। और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल संबंधित थाना में सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सूचना पुलिस को देते हुए उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में मौजूद थाना सिटी प्रभारी परविंदर सिंह के अनुसार ने उक्त मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बाहर से बुलाई गई है, जबकि पुलिस उच्च अधिकारी उक्त मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि यह एक हादसा है या खुदकुशी। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 



No comments