ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के एग्जिट पोल में AAP की बन रही सरकार, पार्टियों के नेता असमंजस की स्थिति में ....??

2017 में कुछ सर्वे में AAP को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया था   

 हरीश चौधरी का दावा ------ “हमारी पार्टी बनाएगी सरकार"   

 खबरनामा ईंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब में 20 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना से पहले आ रहे विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल मैं आम आदमी पार्टी (आप) को विजेता के रूप में पेश किया जा रहा है। जिसे जहां आम आदमी पार्टी के नेता हर्ष महसूस कर रहे हैं वहीं उनके विपक्षी पार्टियों के नेता असमजस की स्थिति में बने हुए हैं और अपनी अपनी पार्टी के विजेता होने का दावा भी कर रहे हैं। 

बता दें कि वर्ष 2017 के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। एग्जिट पोल में विभिन्न राजनीतिक दलों की झोली में गिरने वाली सीटों की संख्या अलग-अलग रही, लेकिन ज्यादातर पोल बता रहे थे कि आप को 117 सदस्यीय विधानसभा में 59 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। 2017 में कुछ सर्वे में AAP को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया, लेकिन पार्टी को केवल 20 सीटें ही मिली थी। 

ऐसे हालातों में 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले आ रहे एग्जिट पोल के नतीजों को लोग बड़े ही चुटीले अंदाज में ले रहे हैं। यह देखते हुए कि राज्य में इस बार पंचकोणीय मुकाबला रहा, फिर तो भविष्यवाणियां गड़बड़ा सकती हैं। टुडे चाणक्य ने आप को 100 सीटें और न्यूज एक्स ने 56-61 सीटें दी हैं। टाइम्स नाउ वीटो और रिपब्लिक सर्वे आप को अधिकतम 70 सीटें दे रहे हैं। 

न्यूज एक्स ने कांग्रेस को 24-29 सीटें, चाणक्य ने 10, टाइम्स नाउ वीटो ने 22 और रिपब्लिक ने 23-31 सीटें दी हैं। चाणक्य ने अकाली दल को केवल छह सीटें, टाइम्स नाउ वीटो ने 19, रिपब्लिक ने 23-31 और न्यूज एक्स ने 24-29 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को किसी एक्जिट पोल में 6 तो किसी में 1 सीट मिलती नजर आ रही है। सभी सर्वे रिपोर्ट इशारा करते हैं कि बीजेपी दहाई के अंक में नहीं पहुंच पाएगी।  

- कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही ....  

पंजाब में 2.14 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 1.54 करोड़ ने (72%) मतदान किया, जो 2017 के विधानसभा चुनाव से 5% कम था। कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने दावा किया, “हमारी पार्टी सरकार बनाएगी। हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के कार्यकाल में लोगों ने प्रगति देखी है।  





No comments