ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के 90 बूथो में 47 पार्षद भी राणा को नहीं दिला सके.बढ़त ... ??

- शहर से राणा को मिले 19386 वोट, ग्रामीण क्षेत्र ने रखी राणा की लाज    

- आप की मंजू राणा को शहर में से मिले 20548 वोट    

- 622 मतदाताओं ने नोटा दबाकर उम्मीदवारों को नकारा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब     

पंजाब में विधानसभा चुनावों के नतीजें आने के बाद कपूरथला क्षेत्र के उम्मीदवारों को पोलिंग बूथ अनुसार पडी वोटों के आंकड़ो नई बात सामने आई है जिसमें 20 वर्ष से क्षेत्र पर काबिल कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह शहर के 90 बूथों पर बढ़त नहीं बना सके जबकि पिछले वर्ष इन 90 बूथों पर राणा गुरजीत सिंह के 47 पार्षद विजेता रहे थे। 

हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह ने 7304 वोटों से जीत दर्ज करवाई है। लेकिन इस जीत मे ग्रामीण क्षेत्रों का अहम रोल रहा है। वही आप की उम्मीदवार मंजू राणा ने शहरी क्षेत्र से बढ़त ली है। माना यह भी जा रहा है कि मंजू राणा ग्रामीण क्षेत्रों में सही ढंग से पार्टी का प्रचार करती तो शायद उनकी जीत पक्की हो जाती।  

वही दूसरी तरफ राणा गुरजीत सिंह को शहर में बढ़त न मिलने को लेकर चर्चा चल रही है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कुछ पार्षदों की क्लास भी लग सकती है। उधर मंजू राणा अपनी हार को कबूल नही कर रही है जिसके चलते हुए पिछले 30 घंटों से वह गिनती केंद्र बाहर धरना लगाकर बैठी हुई है। उनका आरोप है कि मतदान में धांधली हुई है और मंजू राणा ने यह भी मांग रखी है कि कपूरथला में फिर से मतदान करवाए जाएं।  

बताने योग्य है कि फरवरी 2021 में हुए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 50 वार्डों में से 47 सीटों पर कब्जा जमाया था। विधायक राणा गुरजीत सिंह भी आश्वस्त हो गए थे कि पार्षदों द्वारा इतनी सीटें जीत कर उनकी झोली में डालेगें तथा  विधानसभा चुनावों में 30 हजार वोटों से जीतेगें। लेकिन हालात उल्ट हो गए। और कांग्रेस के 45 पार्षद  विधायक तथा कांग्रेस के उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह को  शहर से बढत हासिल नही करवा सके। 

बता दें कि राणा गुरजीत सिंह को कुल वोट 44096 पड़ी थी। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में से 24710  वोटों तथा शहर में से 19386 वोटें पड़ी है।  वही आप उम्मीदवार मंजू राणा को  36792 कुल वोट पड़ी है। जिनमें शहर से 20548 वोट मंजू राणा को पड़े है। ग्रामीण क्षेत्र से 16244 मतदाताओं ने आप के हक में अपना फत्तवा दिया।  

विस चुनावों में कपूरथला हलके में इस बार कुल 102797 वोटें पड़ी है। जिनमें से 102078 EVM वैलिड वोट पड़े है। वही  एेसे मतदाता भी थे जिनकों चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों पर कोई भरोसा नही था। शायद इसलिए 622 वोटरों ने नोटा का बटन दबा कर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को जवाब दिया है। वही 97 वोटें रिजेक्ट भी हुई है।  

-भाजपा व बसपा-शिअद गठबंधन के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त ... 

कपूरथला विधानसभा चुनावों में इस बार 8 उम्मीदवारों ने किस्मत अजमाई थी। लेकिन कांग्रेस व आप उम्मीदवार को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। जहां तक कि शिअद छोड़कर भाजपा सीट पर लड़े रंजीत सिंह खोजेवाल कों 6745  वोट पड़े है। जिनमें शहर से 5340 वोट शहर में पड़े है। लेकिन वह अपनी जमानत नही बचा पाए। वही बसपा-शिअद की सीट पर लड़ने वाले उम्मीदवार देविंदर सिंह ढपई को 8627 वोट पड़े थे। उनकों ग्रामीण क्षेत्र से 6466 वोट जबकि शहर से 2161 वोट मिले है उनकी भी जमानत जब्त हो गई।   





No comments