पंजाब में कांग्रेस का CM चेहरा यह नेता हो सकता है ..??
- पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ दिनों तक सीएम चेहरे की कर सकती है अधिकारिक घोषणा, शक्ति एप से ली फिडबेक
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में कांग्रेस पार्टी के चेहरे को लेकर चल रही जद्दोजहद मैं जल्द ही सीएम चेहरे के नाम का खुलासा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कर सकती है। हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट में पार्टी ने संकेत भी दे दिया है।
बता दें कि पंजाब कांग्रेसमें काफी लंबे समय से चल रहे अंतर कलह के साथ- साथ विधानसभा चुनावों में सीएम चेहरे को लेकर भी जद्दोजहद चल रही है। वही पार्टी सूत्रों की माने तो सीएम चेहरे की घोषणा को लेकर अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमान संभाली है। उन्होंने पार्टी की ऐप शक्ति के माध्यम से फीडबैक भी ली है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी हो सकते हैं क्योंकि शक्ति ऐप द्वारा ली गई फीडबैक में नवजोत सिंह सिद्धू से अधिक चरणजीत सिंह चन्नी को लोगों ने पसंद किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा 8 उम्मीदवारों की अंतिम सूची में यह संकेत भी दिया गया है। और चरणजीत सिंह चन्नी को दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़वाया जा रहा है। ताकि वह हर हाल में जीत कर पंजाब की कमान संभाले।
यहां यह भी बताने योग्य है कि चरणजीत सिंह चन्नी के बताओ CM कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश की जनता को जमीनी स्तर पर संपर्क कर और उन्हें बुनियादी सहूलतो के लाभ देकर जनता के चहेते बन गए हैं। वैसे अब सीएम से चेहरे की दौड़ में प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू तथा चरणजीत सिंह चन्नी ही है।
No comments