ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सड़क किनारे बैठी विवाहिता को प्रशासन ने पहुंचाया मायके घर .....

- खबरनामा एरिया की खबर के बाद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन आया हरकत में   

- सिटी थाना पुलिस ने महिला पुलिस की सहायता से विवाहिता को सुरक्षित मायके घर पहुंचाया    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला शहर के शालीमार बाग के नजदीक सड़क किनारे बैठी विवाहिता महिला के संबंध में खबरनामा इंडिया की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने सार्थक कदम उठाते हुए महिला को उसके मायके सुरक्षित पहुंचा दिया है। 

बता दे कि शालीमार बाग से जलोखाना की तरफ जाते हुए रास्ते में सड़क किनारे एक विवाहित महिला शुक्रवार देर रात से बैठी थी। भीषण सर्दी के मौसम के चलते उसने सारी रात सड़क किनारे ही गुजारी। उक्त महिला से आस पड़ोस के लोगों तथा राहगीरों द्वारा समस्या पूछने के बाद भी उक्त महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का ससुराल परिवार में कुछ विवाद होने की बात सामने आई थी। जिस के संबंध में महिला के मायके परिवार के सदस्यों ने पुष्टि भी की है। विवाहित महिला को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा देख खबरनामा इंडिया ने अपना दायित्व निभाते हुए उक्त मामले की खबर प्रकाशित करने के साथ-साथ विवाहिता को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए जिला प्रशासन से अपील की थी। 

खबरनामा इंडिया की खबर के बाद सिटी थाना पुलिस तथा जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए महिला के माय के परिवार से संपर्क कर परिवारिक सदस्यों को वहां बुलाया और सुरक्षित तौर पर महिला को उसके मायके परिवार पहुंचा दिया। 

इस बात की पुष्टि सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने करते हुए बताया कि खबरनामा इंडिया की खबर के बाद सिटी थाना पुलिस ने महिला कर्मियों की मदद के साथ विवाहिता को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया है।




No comments