ब्रेकिंग न्यूज़

सुखपाल खैहरा के तीखे तेवर ....... राणा के बारे में कही बड़ी बात ..??

- खैहरा ने कहा ---- यह एक हैंकड़बाज इंसान है, किसी दिन कान पकड़कर मैं ही यूपी छोड़कर आऊंगा   

- दूसरे हल्के में दखलअंदाजी कर अनुशासन भंग कर रहा 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब   

राणा एक हैंकड़बाज इंसान है। इसने किसी की इंसाफ की लड़ाई नहीं लड़ी। मैं ही किसी दिन राणा को कान से पकड़कर यूपी छोड़कर आऊंगा। यह शब्द सुखपाल सिंह खैहरा ने राणा गुरजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहे है। 

 खैहरा ने कहा कि यह कोई सियासतदान नहीं है, यह बंदा तो सियासत को व्यापार बनाकर बैठा है। मैं कांग्रेस का कर्मठ सिपाही हूं, मैंने कभी अनुशासन नहीं तोड़ा, लेकिन यह तो दूसरे के हलके में दखंलदाजी करके अनुशासन भंग कर रहा है।

कपूरथला के ब्लॉक नडाला की दाना मंडी में उमड़े वर्करों के सैलाब को मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब सुखपाल खैहरा ने राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि राणा को मंत्री का रुतबा कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस की शान बनकर सुल्तानपुर लोधी में दखलंदाजी करके उसकी कांग्रेस की पीठ पर छुरा घोंप रहे है। राणा इस्तीफा दे दे और कांग्रेस की टिकट वापस कर दे। फिर आजाद चुनाव के लिए खड़ा हो। 

खैहरा ने कहा कि भुलत्थ में भेजे इसके कारिंदें को जब टिकट नहीं मिली तो कैप्टन की पार्टी में भेज दिया। यह तो मुझे से पहले ही घबराया हुआ है। डरा हुआ, बाहरी है और बाहरी ही रहेगा। 

कांग्रेस हाईकमान की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर खैहरा ने कहा कि इससे टिकट ही वापस लेनी है और उसी दिन इसने पीछे भाग जाना है। हाईकमान कार्रवाई जरूर करेगी। 

उन्होंने कहा कि जब पहली बार विधायक बना तो इसने एक चीनी की मिल बेअंत सिंह से ली। फिर बिक्रम मजीठिया व सुखबीर की मिन्नतें करके डिस्टलरी ली। अब इसने भाजपा की योगी सरकार से मिन्नतें करके चार चीनी की मिलें यूपी में लगाई हैं। हरियाणा की सरकार की मिन्नत करके एक डिस्टलरी वहां पर लगाई है। खैहरा ने कहा कि राणा योगी और भाजपा से डरता है। यह तो एयरपोर्ट पर भाजपा के लोगों के साथ पकड़ा जा चुका है।  

ED के केस में खुद को बेकसूर बताते हुए खैहरा ने कहा कि यह सियासत से प्रेरित केस हैं। इसमें ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा है। यह उनके खिलाफ सियासी साजिश है। इस साजिश के लिए भाजपा, राणा गुरजीत, सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया और केजरीवाल जिम्मेदार हैं। 




No comments