कौन होगा मेयर ...... कपूरथला के पहले मेयर के नाम का पिटारा खुलेगा कल, अटकलों पर लगेगा विराम .....
- विधायक राणा के येस मेन को मिल सकती है मेयर की कुर्सी
- निगम के पहले मेयर के पद पर समान्य वर्ग की शिक्षित महिला पार्षद की संभावना प्रबल
- अधिकांश पार्षद अपने-अपने ढंग से दावेदारी की कवायद में जुटे
खबरनामा इंडिया, अरुण खोसला। कपूरथला, पंजाब
कपूरथला की नवगठित निगम के पहले मेयर के नाम का पिटारा खुलने का समय आ गया है। शुक्रवार को निगम के दफ्तर में आयोजित होने वाली एक बैठक में मेयर के नाम की घोषणा होनी है। हालंकि अभी तक अटकलों का बाजार गर्म है जिस पर कल दोपहर बाद विराम लग जायगा। वहीँ सूत्रों की माने तो कपूरथला में विजेता रहे कांग्रेस के 45 पार्षदों में से आधे से अधिक अपने - अपने ढंग से दावेदारी जताते हुए विधायक राणा या उनके मुख्य सलाहकार तक पहुंच बना रहे है। लेकिन अंतिम फैसला विधायक राणा गुरजीत सिंह के हाथ में ही है। चर्चा यह भी है कि विधायक राणा के सबसे नजदीकी येस मेन को ही कपूरथला के पहले मेयर के पद पर नवाजा जा सकता है।
बता दे कि पिछले वर्ष कपूरथला की नगर कौंसिल को अपग्रेड कर निगम का दर्जा दिया गया था और 50 वार्डो की स्थापना के बाद फ़रवरी 2021 में चुनाव हुए जिसमे कांग्रेस के 45 पार्षद विजयी रहे। और फिर शुरू हुआ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर विराजमान होने की जोड़तोड़ की ढिगाकुश्ती दौर। जिसके बारे कई तरह की अटकले चल रही है। वहीँ सूत्रों की माने तो अधिकतर पार्षद अपने अपने ढंग से क्षेत्र के विधायक और अपने आका तक पहुँच बनाकर अच्छे यस मेन होने की पेशकारी में जुटे है। हालाँकि अटकलों के दौर में एक बार तो कई चर्चाओं पर विराम लगते हुए राणा ने यह भी कहा कि कपूरथला का पहला मेयर विजेता हुए पार्षदों में से ही चुना जायगा। दूसरी तरफ मिडिया में कुछ ऐसी अटकलों वाली खबरो में कई नामो की चर्चा की जा रही है। लेकिन इससे हटकर शहर में चर्चा यह भी है कि कपूरथला के निगम के पहले मेयर के पद पर आसीन होने का सौभाग्य समान्य वर्ग की शिक्षित महिला पार्षद संभावना प्रबल है। कियोंकि 45 विजेता पार्षदों में महिलाओ की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। हालाँकि मेयर पद के चयन पर्किर्या शुक्रवार बाद दोपहर निगम परिसर में निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सम्पन्न हो जायगी और इसके साथ ही इस तरह की तमाम अटकलों पर विराम लग जायगा।
No comments