ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking..... भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा का मीडिया ने किया बायकॉट

- कपूरथला से पहले फगवाड़ा में भी अश्विनी शर्मा को झेलना पड़ा विरोध 

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला 

पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के अड़ियल रवैया को लेकर आज कपूरथला मीडिया ने उनका बायकॉट किया है। अश्विनी शर्मा कपूरथला में भाजपा नेताओं की गुटबाजी के चलते एक विशेष बैठक करने आए थे। और मिडिया को स्थानीय नेताओ द्वारा समय देने के बाद भी एक घंटे तक भाजपा प्रधान मीडिया से रूबरू नहीं हुए। 

बता दें कि कपूरथला भाजपा नेताओं के बीच काफी लंबे समय से चल रही गुटबंदी को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओ तक इसकी चर्चा थी। और आने वाले चुनावो को देखते हुए उक्त गुटबंदी समाप्त करना प्राथमिकता का सवाल था। सूत्रों की माने तो उक्त गुटबंदी तथा स्थानीय कुछ नेताओं के अहम को शांत करने के लिए शनिवार को पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा कपूरथला में भाजपा नेताओं से बैठक करने आए थे। और इस बैठक के संबंध में स्थानीय नेताओं ने मीडिया को 3:30 बजे का समय प्रेसवार्ता का भी दिया था। और यह भी बताया गया की तब तक उनकी संगठन की मीटिंग समाप्त हो जाएगी। लेकिन शाम 4:30 बजे तक भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने मीडिया को समय नहीं दिया। जबकि दूसरी तरफ मीडिया ने उनसे 2 बार देश के अहम मुद्दों पर बात करनी चाही लेकिन अश्विनी शर्मा ने बस 2 मिनट इंतज़ार करने का कहकर मीडिया को टाल दिया। 

भाजपा नेताओं के इस अड़ियल व अहम के व्यवहार को देखते हुए कपूरथला मिडिया ने नाराजगी जाहिर करते हए अश्वनी शर्मा का बायकॉट कर दिया और सभास्थल से चले गए। यहां यह भी बताने योग है कि कपूरथला आने से पहले भाजपा प्रधान फगवाड़ा में रुके थे वहां पर भी उन्हें यूथ कांग्रेस का विरोध देखना पड़ा था।

No comments