Breaking ..... भारत जागृति मंच के प्रधान व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप बजाज का निधन
- 23 दिन पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव, जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज दौरान आज हुआ निधन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला शहर में जनता को अपने दम पर बुनियादी सुविधाएं प्रदान कराने वाली संस्था भारत जागृति मंच के प्रधान संस्थापक व भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप बजाज का मंगलवार शाम जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि वह 22 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जिसके बाद वह कुछ दिन होम आइसोलेट हुए। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनका देहांत हो गया। उनके निधन से कपूरथला शहर में शोक की लहर है। संदीप बजाज के देहांत से समाज सेवा और निस्वार्थ भावना से कार्य करने के एक अध्याय का अंत होना माना जा रहा है।
संदीप बजाज का अंतिम संस्कार 16 दिसम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट कपूरथला में सम्पन्न होगा। ॐ शांति ॐ
No comments